खाद्य तेलों में तेजी का दौर
सीपीओ 7.25 प्रश, सोया आयल 5 प्रश बढ़ा
ब्राजील, अर्जन्टीना में सोया में देरी
गत सप्ताह विश्व बाजार में खाद्य तेलों में तेजी का दौर रहा। निर्यात अधिक होने से जहां मलेशिया में सीपीओ के भाव में लगातार दूसरे सप्ताह 7.25 प्रतिशत का उछाल आया वहीं सीबोट में सोया आयल 4.87 प्रतिशत बढ़ गया। यूक्रेन में सन आयल में भी तेेजी रही।
मलेशिया में भाव 4,879 रिंगित का रिकार्ड स्तर छू गया जो जून 2022 के बाद सबसे ऊंचा भाव है।
जानकारों का कहना है कि मलेशिया में तेजी का कारण वहां से अक्टूबर के दौरान निर्यात में भारी वृद्धि है।
व्यापारियों के अनुसार विश्व बाजार में कच्चे तेल के भाव में वृद्वि का असर भी सीपीओ पर तेजी का पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त मलेशिया और इंडोनेशिया में पाम आयल के उत्पादन में गिरावट की आशंका है। इंडोनेशिया से निर्यात पर अधिक टैक्स लगने के कारण भी मलेशिया में पाम आयल को सम्बल मिला।
जानकारों का कहना है कि मलेशिया में उत्पादन में कमी और निर्यात में वृद्धि के कारण वहां पर अक्टूबर के अंत में पाम आयल के स्टाक में कमी संभावना है।
चीन के बाजारों में भी पाम आयल और सोया आयल के भाव में तेजी रही।
थाईलैंड द्वारा दिसम्बर तक पाम आयल के निर्यात पर प्रतिबंध के कारण बाजार में मनोवैज्ञानिक असर तेजी का पड़ रहा है।
सीबोट में सोया आयल के भाव भी सप्ताह के दौरान 4.87 प्रतिशत बढ़ गए।
ब्राजील और अर्जन्टीना में सोयाबीन की बुआई में देरी होने से वहां से नई फसल की आवक में भी अब देरी की आशंका है हालांकि दोनों देशों में उत्पादन गत वर्ष से अधिक होने की आशा है।
सबसे सस्ता
जानकारों का कहना है कि हालांकि सप्ताह के दौरान सीबोट में सोया आयल के भाव में लगभग 5 प्रतिशत की तेजी आई लेकिन इसके बावजूद यह पाम आयल और सन आयल से सस्ता बना हुआ है।
किसी समय सबसे सस्ता होने वाला पाम आयल अब सबसे मंहगा हो गया है।
उत्पादन में कमी के कारण सन आयल के भाव में भी तेजी आ रही है।
भारतीय बाजार
व्यापारियों का कहना है कि विश्व बाजार में तेजी का असर भारतीय बाजारों में तेजी का रहने का अनुमान है। हालांकि नए सोयाबीन की आवक आरंभ हो चुकी है लेकिन आयात मंहगा होने से भाव को समर्थन मिलेगा।
सरसों व इसके तेल में भी तेजी की संभावना है।
जानकारों के अनुसार देश में खाद्य तेलों की त्योहारी मांग भले ही समाप्त हो गई है लेकिन अब वैवाहिक सीजन के लिए उठाव आरंभ हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment