महाराष्ट्र फिर चीनी उत्पादन
में नम्बर एक
अनेक वर्ष के बाद महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में एक बार फिर सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बनने जा रहा है।
उल्लेखनीय सूखे के कारण
कुछ वर्षों से राज्य में गन्ने का उत्पादन कम हो रहा था और चीनी उत्पादन में इसका स्थान
उत्तर प्रदेश के बाद हो गया था।
चालू सीजन में महाराष्ट्र
में 192 चीनी मिलें उत्पादन कर रही हैं और कुल उत्पादन 62.08 लाख टन हो गया है।
मिलों ने कुल 625.38 लाख
टन गन्ने की पेराई की है और औसत रिकवरी 9.93 प्रतिशत है।
राज्य में सबसे ज्यादा
45 चीनी मिलें सोलापुर विभाग में उत्पादन कर रही हैं और 19 जनवरी तक 148.75 लाख टन
गन्ना पेराई कर 13.13 लाख टन चीनी उत्पादन हो गया है।
बहरहाल, रिकवरी अधिक
होने के कारण कोल्हापुर विभाग की मिलों में 150.26 लाख टन क्रशिंग की है तथा 11.31
प्रतिशत की औसत रिकवरी से 16.99 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
पुणे विभाग में कुल 29
चीनी मिलों में पेराई हो रही है। वहां पर औसत रिकवरी 10.11 प्रतिशत है और 126.91 लाख
टन गन्ने की पेराई से 12.83 लाख टन चीनी बन चुकी है।
No comments:
Post a Comment